उदयपुर शहर के प्रतिष्ठित फील्ड क्लब के नतीजे रविवार देर रात घोषित किए गए। सचिव पद पर उमेश मनवानी ने अपना दबदबा का कायम रखते हुए एक बार फिर परचम लहराया। उन्हें 1111 वोट मिले और निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलविंदर सिंह होडा व मनीष नलवाया को दिलचस्प त्रिकाणीय मुकाबले हराया। होडा को 927 व मनीष नलवाया को 133 वोट हासिल हुए। मनवानी 184 वोटों से विजयी रहे। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र श्रीमाली 1172 वोट लेकर विजयी रही उन्होंने सुनील मोगरा को मात दी। मोगरा को 988 वोट मिले। श्रीमाली कुल 184 वोटों से चुनाव जीते। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंघवी 1022 वोटों लाए। उन्होनें निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललित चोर्डिया से 226 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अब्बास अली और ललित चोर्डिया को त्रिकोणीय मुकाबले में पटखनी दी। कार्यकारी सदस्य पद पर अमित कोठारी, भानुप्रताप धाबाई, ध्रुवी नलवाया, गौरव व्यास, जितेश वनवारिया, कविता कुमावत, सुलभ धरमावत को जीत हासिल हुई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का दो साल का रहेगा कार्यकाल
फील्ड क्लब के चुनाव के परिणामों के बाद घोषित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल के लिए रहने वाला है। वर्ष 2025 से लेकर 2027 तक इस कार्यकारिणी को काम करने का मौका मिलेगा। बता दे कि वर्तमान में फील्ड क्लब की एन्ट्री फीस करीब साढे आठ लाख रूपए है।
1931 में अंग्रेजों ने किया था क्लब का गठन
94 वर्ष पुराने फील्ड क्लब का गठन 1931 में अंग्रेजों ने किया था। क्लब के लिए जमीन तत्तकालीन महाराणा भूपाल सिंह ने दी थी। क्लब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं होता है। इस पर स्थायी अध्यक्ष के रूप में अभी पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ निर्वाचित हैं। इससे पहले उनके दिवंगत पिता महेन्द्र सिंह मेवाड़ अध्यक्ष थे। क्लब का सदस्य बनने के लिए 8.50 लाख रुपए फीस निर्धारित है।