उदयपुर नगर निगम के राजस्व विभाग ने शुक्रवार सुबह अब तक की सबसे बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। राजस्व विभाग ने शहर के सूरजपोल चौराहे पर एक साथ 26 दुकानों को सीज किया। इन दुकानों का कुल 1 करोड, 83 लाख 49 हजार 294 रूपए यूडी टैक्स बकाया था। यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मार्च महीने में बकाया यूडी टैक्स वसूलने को लेकर अधिकारी गंभीर है और निरन्तर यूडी टैक्स नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दे रहे है। शुक्रवार को सूरजपोल चौराहे पर कृष्ण चंद पांडे पिता कन्हैयालाल पांडे की 26 दुकानों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से पूर्व में कृष्ण चंद पाडे को यूडी टैक्स के नोटिस जारी किए गए लेकिन पांडे ने नोटिस का जवाब देना उचित नहीं समझा। इस पर निगम ने कार्यवाही की चेतावनी दी। इसके बावजूद किसी प्रकार से नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
निगम के राजस्व अधिकारी नितिश भटनागर ने बताया कि कृष्ण चंद पांडे का यूडी टैक्स 1 करोड, 83 लाख 49 हजार 294 रूपए था। इसके बावजूद कृष्णचंद पांडे ने निगम को कोई जवाब नहीं दिया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण चंद पांडे का वर्ष 2007 से 2023 तक यूडी टैक्स बकाया था। 16 साल तक यूडी टैक्स नहीं देने पर निगम ने दुकानों को सीज किया। कार्यवाही के दौरान मौके पर होमगार्ड का जाब्ता तैनात रहा।
कंचल होटल को भी किया सीज
सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल ने बताया कि टाउन हॉल लिंक रोड पर स्थित कंचन होटल का यूडी टैक्स 8 लाख 40 हजार 346 रूपए बाकी था। होटल मालिक को निगम की ओर से जारी नोटिस मिलने के बाद भी किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि आगामी आदेश तक होटल सीज रहेगी।
One Response
Good