Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

उदयपुर में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-आंधी से जनजीवन प्रभावित, दो दिन और राहत के आसार

उदयपुर | सोमवार को हुई बारिश के बाद उदयपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तापमान में गिरावट दर्ज हुई और वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से जनजीवन प्रभावित रहा।

Banner

मावली में पूरी रात अंधेरा, बिजली आपूर्ति बाधित

मावली कस्बे में सोमवार शाम तेज हवाओं के साथ बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो मंगलवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात कस्बा अंधेरे में डूबा रहा। मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और कई फोन स्विच ऑफ हो गए।

तेज हवाओं से गिरे पेड़, ट्रैफिक बाधित

मावली उपखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आंधी के दौरान कई बड़े पेड़ गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। कई स्थानों पर होर्डिंग्स और साइनबोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गए। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के पास पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से खतरे की स्थिति बनी रही।

शहर में धूलभरी आंधी, तापमान में गिरावट

उदयपुर शहर में सोमवार शाम 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे धूलभरी आंधी का असर दिखा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 37.2°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 27°C पहुंच गया—जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक खंड वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बने निम्न परिसंचरण और अरावली पर्वतमाला के सहारे बनी निम्न वायु दाब रेखा के कारण तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चलने के हालात बने रहेंगे। मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

तापमान फिर बढ़ने के संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार, उदयपुर में अगले दो दिनों तक तापमान में कमी रहेगी, लेकिन इसके बाद फिर बढ़ोतरी के आसार हैं। उमस बढ़ने से गर्मी का अहसास अधिक रहेगा।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.