उदयपुर में गर्मी ने एक बार फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार चला गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों को हाल बेहाल गया और लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री होने से गर्मी से लोग परेशान होते दिखाई दिए।

सोमवार को सुबह से ही गर्मी तेज होने से लू जैसे हालात बन गए। तेज गर्म हवाओं ने आमजन का जनजीवन प्रभावित किया। जरूरी कामों के अलावा लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। 12 बजे तक शहर की अधिकांश सड़के सुनी हो गई और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी। जरूरतमंद लोग ही खरीददारी करते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग ने इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो लेकसिटी में मंगलवार को तापमान 43 डिग्री जा सकता है साथ ही आने वाले दिनों में हीट वेव भी चल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनो में तापमान 1 डिग्री और बढ सकता है। इससे गर्मी का असर और भी तीव्र हो सकता है।
मई में मिलेगी राहत, सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
हालांकि राहत की खबर यह है कि मई के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इसके चलते लेकसिटी में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और हीट वेव से राहत मिल सकती है।