देशभर में आज वीर शिरोमणि Maharana Pratap की जयंती उत्साह के साथ मनाई जा रही है। राजस्थान सहित कई राज्यों में शोभायात्राएं, वाहन रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हालांकि मेवाड़ में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार महाराणा प्रताप जयंती अंग्रेजी तारीख नहीं, बल्कि हिन्दू पंचांग की तिथि के अनुसार मनाई जाती है। इस वर्ष मेवाड़ में प्रताप जयंती 17 जून को मनाई जाएगी।
मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य Lakshyaraj Singh Mewar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर लोगों से 17 जून को पारंपरिक रूप से प्रताप जयंती मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में पर्व और महापुरुषों की जयंती विक्रम संवत की तिथियों के अनुसार मनाने की परंपरा रही है।

उदयपुर में 17 जून को शोभायात्रा, अश्व पूजन, महाआरती और वीरों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम होंगे। वहीं राजस्थान के कई जिलों में 9 मई को वाहन रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वैचारिक संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।




