Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

उदयपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: डॉ. अमृता दुहान बनीं नई एसपी

राजस्थान सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रदेश में 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में उदयपुर जिले को नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिली हैं। अब जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. अमृता दुहान संभालेंगी। अपनी सख्त कार्यशैली और तेज निर्णय क्षमता के कारण पुलिस महकमे में उन्हें अक्सर “लेडी सिंघम” के नाम से भी जाना जाता है।

Banner

सरकार के इस फैसले के तहत दौसा, जयपुर, अलवर, कोटा, उदयपुर, जालोर, भरतपुर और सीकर सहित कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है। वहीं मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

दयपुर की नई एसपी हैं हरियाणा की रहने वाली

आईपीएस डॉ. अमृता दुहन (आईपीएस) 2016 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली दुहन पहले एमबीबीएस डॉक्टर रही हैं। अमृता ने एमबीबीएस पूरा किया और फिर पैथोलॉजी में एमडी किया। बाद में, उन्होंने बीपीएस मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम करना शुरू किया।

 

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.