Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

उदयपुर में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव स्कूल-आंगनबाड़ी टाइम बदला, हॉस्पिटल OPD और रेलवे नियम भी नए !

उदयपुर। शहर में 1 अप्रैल से आमजन की दिनचर्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें अस्पतालों की ओपीडी टाइमिंग, स्कूलों और आंगनबाड़ी का समय, साथ ही रेलवे और बैंकिंग-टैक्स नियम शामिल हैं।

Banner

🏥 अस्पतालों की ओपीडी टाइमिंग बदली

पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
रविवार और अवकाश के दिन यह समय सुबह 9 से 11 बजे रहेगा।

इसी तरह एमबी अस्पताल में भी ओपीडी का समय सुबह 8 से 2 बजे निर्धारित किया गया है।

🏫 स्कूलों का नया समय

स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव होगा। एक पारी में चलने वाले स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।

👶 आंगनबाड़ी केंद्रों का समय

3 अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। इससे बच्चों और महिलाओं को गर्मी में राहत मिलेगी।

🚆 रेलवे के नए नियम (यात्रियों के लिए राहत)

1 अप्रैल से रेलवे यात्रियों के लिए कई अहम बदलाव लागू करने जा रहा है। इन बदलावों का असर टिकट कैंसिलेशन, रिफंड, चार्ट बनने के समय, बोर्डिंग पॉइंट बदलने और टिकट अपग्रेड जैसी सुविधाओं पर पड़ेगा।

⏱️ टिकट कैंसिलेशन समय बढ़ा

अब टिकट कैंसिल करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पहले 48, 12 और 4 घंटे पहले तक कैंसिलेशन के अलग-अलग नियम थे, जिन्हें बदलकर अब 72, 24 और 8 घंटे कर दिया गया है। इसका मतलब है कि यात्रियों को अब पहले से ज्यादा समय मिलेगा, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बदल सकें।

📋 रिजर्वेशन चार्ट जल्दी बनेगा

रेलवे अब रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में ज्यादा पहले तैयार करेगा। पहले चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 4 घंटे पहले बनता था, अब इसे 9 से 18 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट में रहने वाले यात्रियों को पहले ही स्थिति पता चल जाएगी और वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे।

काउंटर टिकट कहीं से भी रद्द

अब तक काउंटर से लिए गए टिकट केवल उसी स्टेशन से रद्द किए जा सकते थे, जहां से ट्रेन शुरू होती है। नए नियम के बाद यात्री देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से अपना काउंटर टिकट रद्द कर सकेंगे, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।

💻 ई-टिकट पर TDR की जरूरत खत्म

ई-टिकट रद्द करने पर अब टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) भरने की जरूरत नहीं होगी। कैंसिलेशन के बाद रिफंड अपने आप प्रोसेस हो जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और प्रक्रिया आसान होगी।

🔼 चार्ट के बाद भी अपग्रेड का मौका (30 मिनट पहले तक)

अब यात्री ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले तक अपनी टिकट श्रेणी अपग्रेड कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने से पहले तक ही उपलब्ध थी।

📍 बोर्डिंग स्टेशन बदलना आसान (30 मिनट पहले तक)

यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकेंगे। पहले यह बदलाव सिर्फ चार्ट बनने से पहले ही संभव था। नए नियम के तहत अगर कोई यात्री अपने मूल स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाता है, तो वह आगे के किसी स्टेशन से अपनी कन्फर्म सीट के साथ यात्रा शुरू कर सकता है।

💰 टैक्स और बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम (31 मार्च डेडलाइन)

  • PPF, NPS, सुकन्या खाते में न्यूनतम राशि जमा करना जरूरी
  • पुरानी टैक्स व्यवस्था में निवेश का आखिरी मौका
  • सैलरी क्लास को इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करना अनिवार्य

⚠️ समय पर ये काम नहीं करने पर पेनल्टी या ज्यादा TDS कट सकता है।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.