Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

अब सस्ता हुआ उदयपुर-जयपुर सफर: ट्रेन किराए में बड़ी कटौती

उदयपुर और जयपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब 10 साल बाद रेलवे ने उदयपुर-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन से ‘स्पेशल’ टैग हटा दिया है, जिससे अब यात्रियों को टिकट पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और किराए में सीधी कटौती देखने को मिलेगी।

Banner

अब तक स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त चार्ज के कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ता था। लेकिन ‘स्पेशल’ टैग हटने के बाद यह ट्रेन सामान्य किराए पर चलेगी, जिससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को होगा, जो इस रूट पर नियमित यात्रा करते हैं। रेलवे के अनुसार अब यात्रियों को प्रति टिकट 10 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की बचत होगी।

अगर किराए की बात करें तो जनरल कोच का किराया अब 150 से 160 रुपए के बीच रहेगा, जो पहले 170 से 190 रुपए तक था। स्लीपर क्लास में 320 से 340 रुपए, थर्ड एसी में 850 से 920 रुपए और सेकंड एसी में 1200 से 1300 रुपए के आसपास किराया तय किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन सहित कुल 23 ट्रेनों को नियमित किया है। साथ ही उदयपुर से मुंबई (बांद्रा) के लिए चलने वाली दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को भी स्थायी मंजूरी दे दी गई है।

इसी बीच उदयपुर-जयपुर रूट पर बंद हो चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की मांग भी तेज हो गई है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बारे में चर्चा करते हुए ट्रेन के समय और रूट में बदलाव कर दोबारा संचालन की मांग रखी है।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.