Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

थाने से 150 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में 1.80 करोड़ की चोरी, 100 किलो चांदी और सोना ले उड़े बदमाश

उदयपुर जिले के कुराबड़ सदर बाजार में थाने से महज 150 मीटर दूर स्थित मोहित ज्वेलर्स में चोरों ने करीब 1.80 करोड़ रुपए की चोरी कर ली। बदमाश दुकान से करीब 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना कट्टों में भरकर ले गए।

Banner

चोरी से पहले 2-3 घंटे तक बदमाश दुकान के आसपास रेकी करते रहे। हाथों में डंडे-हथियार लेकर आए नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके और FSL टीम को सबूत नहीं मिल सके। घटनास्थल से थोड़ी दूर एक दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में शातिर चोर नजर आए। थाने से थोड़ी दूरी पर हुई चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने कहा- 2-3 घंटे तक चोर गलियों में घूमे और चोरी कर फरार हो गए। अगर रात में पुलिस की गश्त होती तो चोर पकड़ में आ जाते।

पीड़ित ज्वेलर अशोक सोनी ने बताया- मेरी कुराबड़ के सदर बाजार में मोहित ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मैं परिवार के साथ उदयपुर में रहता हूं। रोजाना उदयपुर से अप-डाउन करता हूं। मेरी दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं, जो 11 मार्च से बाहर गए हुए थे। बदमाशों ने मौका देखा और दुकान में चोरी कर ली। बदमाशों ने पूरी दुकान खाली कर दी। 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना कट्टों में भरकर ले गए। पीड़ित ज्वेलर ने कहा- चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं है, इ​सलिए उन्होंने बेखौफ होकर चोरी की।

CCTV कैमरे तोड़े, डीवीआर साथ ले गए

थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया- चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर साथ ले गए। घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। एक CCTV फुटेज में 6 से 7 चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने हाथ में ग्लव्ज पहन रखे थे और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस की टीम चोरों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.