Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News
{"ticker_effect":"slide-h","autoplay":"true","speed":3000,"font_style":"normal"}

उदयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेन 10 दिनों तक संचालित होगी मावली स्टेशन से

उदयपुर। केन्द्र सरकार के अमृत भारत योजना में राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर चल कार्य के तहत अतिरिक्त लूप लाइन डालने का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे आने वाले दिनों में रेल गाडिया का संचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य को ध्यान में रखते हुए 10 ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इनमें से 8 ट्रेन 11 फरवरी और 2 ट्रेन 6 से 8 फरवरी को मावली स्टेशन तक ही आएगी। वहीं पांच ट्रेन एक से 2.30 घंटा देरी से जाएगी। दो रेलगाड़ी 6 से 8 फरवरी तक और 3 रेलगाड़ी 11 फरवरी को री-शिड्यूल रहेंगी।

Banner

आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा 11 फरवरी को चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 11 फरवरी को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 19605, मदार- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 11 फरवरी को मदार से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 59605, उदयपुर सिटी-बडी सादडी रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 59608, बडी सादडी – उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 11 फरवरी को बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 59609, उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 59606, बडी सादडी – उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 6 फरवरी से 8 फरवरी तक बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 59607, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा 6 से 8 फरवरी तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 6 से 8 फरवरी तक चित्तौडगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

2.गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा जो 6 से फरवरी तक उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 11 फरवरी को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 12964, उदयपुर सिटी-ह. निज्जामुद्दीन रेलसेवा जो 11 फरवरी को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
5. गाडी संख्या 79403, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा जो 11 फरवरी को असारवा से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.