Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

रेलवे का समर प्लान: अप्रैल से जुलाई तक दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। राजस्थान से बाहर जाने वाले रूट पर पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है।इस स्थिति को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने ज्यादा डिमांड वाले रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और सफर आसान हो।

Banner

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। ये ट्रेनें खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे व्यस्त रूट पर चलाई जा रही हैं।

🚆 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल का संचालन बढ़ा, समय में भी बदलाव

गर्मी की छुट्टियों के दौरान श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल (04731/04732) ट्रेन के संचालन में विस्तार किया गया है।

  • श्रीगंगानगर से: 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 19 अप्रैल से 28 जून तक 11 ट्रिप
  • समस्तीपुर से: 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 21 अप्रैल से 30 जून तक 11 ट्रिप

इस रूट पर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है, ताकि संचालन को बेहतर बनाया जा सके।

🚆 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई है। इसमें शामिल रूट:

  • हिसार–खडकी
  • अजमेर–बांद्रा टर्मिनस
  • अजमेर–दौंड
  • बीकानेर–साईनगर शिर्डी
  • हिसार–वलसाड
  • भगत की कोठी–बांद्रा
  • अजमेर–सोलापुर
  • जयपुर–बांद्रा टर्मिनस
  • मदार–रोहतक
  • उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश

इन ट्रेनों को अप्रैल से जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर 2 से 14 ट्रिप तक चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार इन सभी ट्रेनों का ठहराव और संचालन समय पहले जैसा ही रहेगा।

1. 04725/04726 हिसार–खडकी–हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

हिसार से यह ट्रेन 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 2 ट्रिप चलेगी। वहीं खडकी से 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 2 ट्रिप संचालित होगी।

2. 09621/09622 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन अजमेर से 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 2 ट्रिप चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 2 ट्रिप चलेगी।

3. 09625/09626 अजमेर–दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन अजमेर से 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक 2 ट्रिप संचालित होगी। दौंड से 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 17 अप्रैल से 24 जून तक 2 ट्रिप चलाई जाएगी।

4. 04715/04716 बीकानेर–साईनगर शिर्डी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन बीकानेर (अजमेर मार्ग) से 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक 13 ट्रिप चलेगी। साईनगर शिर्डी से 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक 13 ट्रिप संचालित होगी।

5. 04727/04728 हिसार–वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन हिसार से 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 14 ट्रिप चलेगी। वलसाड से 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक 14 ट्रिप संचालित होगी।

6. 04827/04828 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन भगत की कोठी से 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक 13 ट्रिप चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक 13 ट्रिप संचालित होगी।

7. 09627/09628 अजमेर–सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन अजमेर से 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 14 ट्रिप चलेगी। सोलापुर से 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक 14 ट्रिप संचालित होगी।

8. 09705/09706 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन जयपुर से 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक 13 ट्रिप चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक 13 ट्रिप संचालित होगी।

9. 09639/09640 मदार–रोहतक–मदार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन मदार से 1 से 14 अप्रैल तक 14 ट्रिप और 15 अप्रैल से 30 जून तक 77 ट्रिप चलेगी। रोहतक से भी इसी अवधि में 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 ट्रिप और 15 अप्रैल से 30 जून तक 77 ट्रिप संचालित होगी।

10. 09609/09610 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन उदयपुर सिटी से 7 से 14 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 21 अप्रैल से 30 जून तक 11 ट्रिप चलेगी। योगनगरी ऋषिकेश से 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 22 अप्रैल से 1 जुलाई तक 11 ट्रिप संचालित होगी।

लालकुआं-राजकोट स्पेशल (05045)

गर्मी की छुट्टियों में खास तौर पर लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05045) भी चलाई जा रही है, जो कुल 4 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक हर रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। सोमवार को रात 12:35 बजे जयपुर पहुंचेगी, 10 मिनट रुकने के बाद 00:45 बजे रवाना होकर शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हर सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से रवाना होगी। मंगलवार को शाम 4:25 बजे जयपुर पहुंचेगी, 10 मिनट रुककर 4:35 बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

🎯 यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन और विस्तार से राजस्थान से बाहर जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों और पर्यटकों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी, साथ ही भीड़ का दबाव भी कम होगा।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.