Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News
{"ticker_effect":"slide-h","autoplay":"true","speed":3000,"font_style":"normal"}

प्रियंका गांधी का सागवाड़ा दौरा : धर्म पर राजनिति करती है भाजपा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बांसवाडा संभाग के डूंगरपुर जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र सागवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा​ कि धर्म के आधार, जाति के आधार पर राजनीति हो रही है ऐसी राजनिति देश के लिए घातक हैं। गांधी ने गायत्री मंत्र सुनाते हुए कहा कि गायत्री माता हमाारी संस्कृति की रक्षा करती हैं। यहां पर उन्होंने भाजपा और मोदी पर तंज कसा। यहां चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं, ऐसा लग रहा है अपना सीएम ढूंढने निकले हैं।

Banner

यहां पर प्रिंयका गांधी ने कहा कि आपको तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए जो केवल धर्म का नाम ले और काम न करे या ऐसी सरकार जो आपको राहत दे, स्वास्थ्य सुविधाएं दे, रोजगार दे। ये बहुत बड़ा निर्णय है जो आपको कुछ दिन में लेना है। उन्होंने कि मोदीजी ने अडाणी को देश की सारी संपत्ति दे रखी हैं। प्रियंका गांधी से पहले सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री पर सियासी वार करते हुए कहा कि वे झूठे आराेप लगाने आते हैं। जबकि उन्हें देश में सोशल सिक्योरिटी के लिए कानून पास करना चाहिए।

प्रियंका को पहनाए गए चांदी के आभूषण और किया गया श्रृंगार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को मेवाड़ी अंदाज में संबोधित किया। इससे पहले सागवाडा पहुंचने पर प्रियंका गांधी का स्थानीय महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका को चांदी से बने आदिवासी आभूषण पहनाकर उनका श्रृंगार किया गया।

गायत्री मंत्री सुनाते हुए कहा, मुझे दादी ने सिखाया

गायत्री मंत्र पढ़कर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मंत्र मुझे मेरी दादी ने सिखाया। मैंने अपने दोनों बच्चों को सिखाया। सिखाते समय यह बताया कि गायत्री माता हमारी संस्कृति की रक्षा करती हैं। हमारी दादी कहती थीं कि इस देश की संस्कृति यही है कि सब धर्मों का आदर करना चाहिए। समय आ गया है, यह पूछने का कि आगे कैसे बढ़ना है। हिंदुस्तान में सब धार्मिक हैं। कभी लगता है कि जो धर्म की बात कर रहे हैं, उसे वोट दे देते हैं। राजनीति में अगर आपके जज्बात का इस्तेमाल हो रहा है तो आपको सावधान होना पड़ेगा। आपको सोचना पड़ेगा कि जो हमें धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो काम करेंगे या नहीं।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.