Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

स्कूल में ‘गंदी हरकत’ का खुलासा: 11वीं की छात्रा बोली- टीचर करता था गलत टच, अश्लील बातें भी

उदयपुर के एक थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। 58 वर्षीय थर्ड ग्रेड शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा ने गलत तरीके से छूने और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है।

Banner

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी शिक्षक कई बार छात्रा को अनुचित तरीके से छूता था और उससे अश्लील बातें करता था। इन हरकतों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। छात्रा ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने तुरंत पुलिस और स्कूल प्रशासन को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को डिटेन कर लिया है और पूछताछ जारी है।

प्रिंसिपल का एक्शन

स्कूल प्रिंसिपल ने शिकायत मिलते ही आरोपी शिक्षक को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर सीबीईओ कार्यालय भेज दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी फोन के जरिए मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.