उदयपुर। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 22 मार्च से 24 मार्च तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। कटारिया 22 मार्च को शाम को 7:20 पर नई दिल्ली से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटारिया का एयरपोर्ट पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान पार्टी के पदाधिकारियों के साथ स्वागत करेंगे।

इसके बाद 23 मार्च को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया डबोक के संस्कार तीर्थ शाश्वत धाम पहुंचेंगे जहां पर जैन दर्शन कन्या महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। इसके बाद जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ पहुंचेंगे एवं पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। कटारिया 24 मार्च से 28 मार्च तक अपने पारिवारिक एवं होली के कार्यक्रमो में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 29 मार्च को कटारिया दोपहर में गुवाहाटी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *