बारिश के दिनों में घरों और आसपास निकलने वाले सर्प के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया हैं। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जानकारी मिलने पर सर्प पकड़ने सबंधित जगहों पर वन विभाग की टीम को भेजा जाएगा।
उप वन संरक्षक शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि बारिश के मौसम की शुरुआत होते ही सांप निकलने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसी को लेकर वन विभाग की ओर से निर्णय लिया गया हैं कि सांपों को घरों से पकड़कर वन क्षेत्रों में सुरक्षित छोड़ने के लिए 6 विशेषज्ञ वन्यजीव परिरक्षक (रेस्क्यूअर) के नाम और नबंर जारी किए हैं।
| नाम | संपर्क सूत्र |
| पदम सिंह राठौड़ | 7976607619 |
| चमन सिंह चौहान | 9828058158 |
| धर्मेंद्र पनिगर | 9829116905 |
| विक्रम सालवी | 9887744804 |
| प्रकाश गमेती | 9653906048 |
| कमलेश सुथार | 9929829576 |




