उदयपुर नगर निगम इन दिनों उन लोगों पर कहर बरपा रहा है जिनको यूडी टैक्स को लेकर नोटिस तो दिया लेकिन उन नोटिस का न तो जवाब दिया गया और न ही निगम में समय रहते यूडी टैक्स की राशि को जमा करवाया। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को होली से पूर्व दो दुकानों को सीज किया गया जिनका करीब 10 लाख रूपया बकाया हैं। राशि नही मिलने पर नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के अनुसार शहर के बीचो बीच बसे शक्तिनगर में अशोक मलिक का यूडी टैक्स के रूप में करीब 5 लाख रूपए बाकी था। इस टैक्स को लेकर नगर निगम की ओर से नोटिस दिए गए लेकिन न तो किसी ने नोटिस लिया और न ही किसी ने नोटिस का जवाब दिया। इस पर मंगलवार को शक्तिनगर के निराला मार्ग पर कार्मिशियल दुकानों को सीज किया गया। अशोक मलिक का कुल यूडी टैक्स 5 लाख रूपए से अधिक बकाया था। इसी तरह पुरोहितो की मादडी में स्थित भारतीय खाद्य निगम का 4,89,964 रूपए यूडी टैक्स का बाकी निकलने से उस भवन को भी सीज किया गया।
मार्च महीने का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए हो रही है निरन्तर कार्यवाही
प्रदेश में मार्च महीने में उदयपुर नगर निगम उन लोगों से रिकवरी कर रहा है जिनके खिलाफ पूर्व में नोटिस जारी कर रखे थे, वित्तिय वर्ष 2025 के शुरू होने से पूर्व अधिक से अधिक राजस्व जमा करने के लिए निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में इस माह के अंत तक निगम लगातार कार्यवाही अधिक सेअधिक राजस्व जमा करने की कोशिश करेगा ताकि विकास के कार्य हो सकें।
One Response
Good