उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता शहर की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर गंभीर नजर आ रहे हैं। रविवार होने के बावजूद जिला कलक्टर सुबह – सुबह सिटी राउंड पर निकल गए। सिटी राउंड के दोरान मेहता ने वाल सिटी का पैदल निरीक्षण किया। सबसे पहले कलक्टर वाल सिटी एरिया में स्मार्ट सिटी के माध्यम से हुए विभिन्न कामों का निरीक्षण किया। मेहता ने ओल्ड सिटी मे हेरिटेज को लेकर कामों का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव के बारे में जानकारी ली।

हेरिटेज के तहत शहर के सभी पुराने दरवाजा का रिनोवेशन किया गया था। इसके बाद जिला कलेक्टर ने सीवरेज, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां पर जिला कलेक्टर ने सीवरेज को लेकर लोगों को आ रही दिक्कतों को खत्म करने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर सीवरेज का पानी सड़क पर फैलता है तो पूरा शहर गंदा दिखाई देता है और यहां पर आने वाले पर्यटकों के सामने शहर की गंदी छवि पेश होती है। कुछ जगहों पर पीने के पानी के साथ सीवरेज के पानी के साथ मिक्स हो जाने की शिकायतों को भी दूर करने की बात कही।
झीलों के किनारे गंदगी देख नाराज हुए जिला कलक्टर
वाल सिटी राउंड के दोरान जिला कलक्टर नमित मेहता ने दाईजी की पुलिया से चांद पोल ब्रिज तक पैदल निरीक्षण किया। कलक्टर ने नई पुलिया के समीप झील और किनारों पर गंदगी हटवाने के निर्देश दिये। पुलिया के मुहाने पर कचरा संग्रहण स्थल को साफ कराकर कवर करने के निर्देश दिये। चांद पोल स्मार्टसिटी पार्किंग, सीवर पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने जगदीश मंदिर में किए दर्शन
रविवार को सिटी राउंड पर निकले जिला कलक्टर नमित मेहता ने जगदीश मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए। जिला कलक्टर के साथ जगदीश मंदिर मे नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, स्मार्ट सिटी एसीईओ केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।