उदयपुर में हरियाली अमावस्या का मेला 24 व 25 जुलाई को

लहरिया प्रतियोगिता में पार्षदों की बजाए निगम म​हिला कर्मचारी व सफाईकर्मी लेगी भाग उदयपुर। सहेलियों की बाडी व फतहसागर झील किनारे लगने वाला हरियाली अमावस्या का मेला इस बार 24 व 25 जुलाई को आयोजित होगा। दो दिन तक लगने वाले इस मेले के लिए नगर निगम की ओर से दुकानों का आक्शन किया जाएगा। […]

लेकसिटी में मौसम ने ली करवट, तीन दिन बाद फिर से शुरू हुई बारिश

मौसम विशेषज्ञ नरपत सिंह राठौड ने कहा : आने वाले दिनों में उदयपुर में हो सकती है तेज बरसात लेकसिटी में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सुबह से हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। सोमवार के बाद उदयपुर में तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहे और उमस भी […]

उदयपुर के गोगुंदा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 1100 किलो चांदी की जब्त, गुजरात से जयपुर ले जाई जा रही थी चांदी दो युवकों को किया डिटेन

उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकेबंदी के दौरान 1100 किलो चांदी जब्त की है, यह चांदी गुजरात से जयपुर ले जाई जा रही थी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान गोगुंदा टोल प्लाजा पर […]

टीडी डेम छलका, सीसारमा 6 फीट चली, ओगणा में तीन इंच व गोगुंदा में दो इंच से अधिक बारिश

>उदयपुर में झाडोल मार्ग बना झरना, जगह—जगह तेज वेग से बहता दिखा पानी >सोमवार सुबह पूरे जिले में हुई तेज बारिश, जगह—जगह भरा पानी >झाडोल क्षेत्र में दो युवक बहे पानी में, कुछ दूरी पर जाने के बाद निकाला >उदयपुर शहर की सड़के भी बनी दरिया उदयपुर संभाग में सोमवार सुबह जमकर मेघ बरसे, शनिवार […]

उदयपुर फाइल्स फिल्म को लेकर कन्हैयालाल की पत्नी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर। बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार से इस पर फैसला करने के निर्देश जारी किए है। इस पर शनिवार को कन्हैयालाल साहू की पत्नी जशोदा साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस फिल्म पर हटी लगी रोक को हटाने की […]

फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू, पिछोला लिंक नहर से पहुंच रहा है पानी

उदयपुर शहर की सुप्रसिद्ध फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू हो गई है। पिछोला लिंक नहर के एक फीट गेट खोले गए है ताकि पिछोला का पानी फतहसागर में पहुंच सके। झीलों के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के बाद नांदेश्वर चैनल से पानी सीसारमा नदी होते हुए पिछोला झील में पहुंच रहा है। […]

शिव मंदिर असामाजिक तत्वों का आंतक, मूर्तियों को तोडा, सर्व समाज ने कस्बे को करवाया बंद

चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला कस्बे में निर्माणाधीन शि​व मंदिर को अज्ञात लोगों ने ध्वस्त करने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डूंगला कस्बे में भानाखेड़ी मार्ग पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में […]