उदयपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने 10 अप्रैल को निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र को पूर्णतया बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि 10 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र बंद रखे जाएंगे।

बंद रखने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया गया है। आदेश का सख्ती से पालन हो इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी भी व्यापारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।