Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News
{"ticker_effect":"slide-h","autoplay":"true","speed":3000,"font_style":"normal"}

प्रिंयका गांधी का आज राजस्थान दौरा, महिलाओं को देंगी गृह लक्ष्मी गारंटी की सौगात

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां अपनी जीत हासिल करने के लिए नए-नए प्रयास कर रही हैं। मंहगाई राहत कैंपों की सफलता के बाद कांग्रेस नई पहल करने जा रही हैं।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को झुंझुनूं के अरडावता में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं।

Banner

सूत्रों के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी नई गारंटियां लॉन्च करेंगी। इस गांरटी में घोषणा की जा सकती हैं कि प्रत्येक गृहणी को सालाना 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं दूसरी गांरटी की बात की जाए तो  एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को  500 रुपए में गैंस सिलेंडर दिया जाएगा। बता दे कि कांग्रेस सरकार तीन महीने से 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दे रही हैं। कांग्रेस सरकार बनने के पहले साल से ही हर ग्रहणी को यह राशि प्राप्त होगी। प्रियंका गांधी आज  इन दोनों गारंटियों को लॉन्च करेंगी।

सीएम अशोक गहलोत ने किया ट्वीट- भूल न जाना! प्रियंका जी की रैली में जरूर आना!

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मे  इन गारंटियों से नए वोट बैंक को साधने की कोशिश की हैं। उन्होंने अपने सोेशल मिडिया अंकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि भूल न जाना! प्रियंका जी की रैली में जरूर आना! चलकर नहीं तो फेसबुक लाइव पर ही सही

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को झुंझनूं के अरडावता गांव आएंगी। बता दें कि इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने दौसा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। अब 5 दिन में दूसरी बार प्रियंका राजस्थान आ रही हैं, जहां वह झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करेंगी।

Stay Connected

Share this post:

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.