Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News

आगरा कैंट-असारवा- आगरा कैंट स्पेशल रेलसेवा का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 01919/01920, आगरा कैंट -असारवा- आगरा कैंट स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 20178/20177, आगरा कैंट-असारवा- आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 05 दिन नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20178, आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 08.04.26 से आगरा कैंट से सप्ताह में 05 दिन (सोम व मंगल को छोड़कर) 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.00 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20177, असारवा-आगरा कैंट सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 09.04.26 से असारवा से सप्ताह में 05 दिन (मंगल व बुध को छोड़कर) 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.15 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 24 डिब्बे होगे।
नोटः-
1. गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा दिनांक 08.04.26 से आगराकैंट स्टेशन पर 07.15 बजे के स्थान पर 07.05 बजे आगमन करेगी।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.