सोने-चांदी के दाम बुधवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। 24 कैरेट सोने के दाम 994 बढ़कर प्रति दस ग्राम का भाव 1 लाख रूपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले ये 99,508 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,007 बढ़कर 1,15,500 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,14,493 पर थी।

इस साल 1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना
विशेषज्ञ बताते है कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
इस साल अब तक 24,340 महंगा हुआ सोना
1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,340 रुपए बढ़कर 1,00,502 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,483 रुपए बढ़कर 1,05,500 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।