राजस्थान में बुधवार को कई जिलो में लगातार बारिश होने से बांधो में पानी का आवक अच्छी हुई, इससे बांधो के गेट खोल दिए गए। कोटा बैराज के 5 और जवाहर सागर डैम के 3 गेट खोले गए। इसकी वजह से कोटा से लेकर धौलपुर तक अलर्ट जारी किया गया। कोटा बैराज से 75000 क्यूसेक पानी व जवाहर सागर डैम से 62000 क्यूसेक पानी छोडा गया। इधर उदयपुर संभाग के चित्तौडगढ़ जिले के रावतभाटा में मंगलवार की देर रात अच्छी बारिश होने की वजह से आधे दर्जन से अधिक गांवो का सम्पर्क टूट गया है। वहीं उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रो में बुधवार सुबह से ही बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दो दिनों तक सुखा रहने के बाद बुधवार को फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। शहर के आसपास के गांवो से कामकाज के लिए शहर में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर भी वाहनों की गति धीमी हो गई।

उदयपुर में जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में बरसेंगे बादल, तीसरे-चौथे में सुस्त रहेगा मानसून
उदयपुर शहर में जून की तरह जुलाई में भी अच्छी बारिश की संभावना है। शुरुआती दाे सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा। शेष दोनों सप्ताह में बारिश में कमी आएगी। मानसून कमजोर रहने के आसार हैं। इन सबके बावजूद औसत से ज्यादा पानी बरस सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पहले दो सप्ताह में मजबूत सिस्टम सक्रिय रहेगा। इससे अच्छी बारिश की संभावना है। फिर 15 जुलाई के बाद मानसून कमजोर पड़ेगा। ऐसे में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं। दूसरे सप्ताह के अंत में भी बारिश में कमी रहेगी। उदयपुर में जुलाई में औसत अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 22.7 डिग्री रह सकता है।