ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के मनोबल को बढ़ाने और उनके सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उदयपुर में यह तिरंगा यात्रा 16 मई शुक्रवार को शाम 4 बजे उदयपुर शहर के टाउन हॉल परिसर से रवाना होगी।

तिरंगा यात्रा के प्रदेश प्रभारी पिंकेश पोरवाल ने बताया बकि तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पीछे की चलेंगे और यात्रा में आगे महिला शक्ति एवं पूर्व सैन्य अधिकारी चलेंगे। उसके पश्चात शहर के नागरिक, विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं उद्योगपति, एडवोकेट्स, सीए, छात्र संगठन, स्कूली छात्र छात्राएं, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, साधु संत, चिकित्सक, व्यापार संघ के पदाधिकारी, एनएसएस, एनसीसी स्काउट के जवान, मजदूर संगठन सहित अन्य संगठनों के सदस्य भारत माता के जयकार के उद्घोष एवं तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रवादी वातावरण तैयार करेंगे। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ और समापन टाउन हॉल परिसर ही होगा।
तिरंगा यात्रा की संभाग प्रभारी एवं राजसमंद विधायक दिप्ति माहेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने की बात कही। माहेश्वरी ने कहा कि इस यात्रा में 101 मीटर का तिरंगा आगे होगा। टाउन हॉल से निकलने से पहले शहीद स्मारक पर पहलगाम में शहीद हुए देशवासियों के साथ सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों के पास तिरंगा होगा और भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर और अपने पड़ोसियों के यहां तिरंगा जरूर लगाए।