Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News
{"ticker_effect":"slide-h","autoplay":"true","speed":3000,"font_style":"normal"}

आसावरा की दही चीज़ पानी पुरी का स्वाद लाजवाब, कुछ अलग ट्राई करना चाहते है तो देर मत किजिए

पानी पूरी का ज़बान पर नाम आते ही बस यह ही ख्याल आता है ठंडी तासीर और मसालेदार ज़ायका। पानी पुरी की खासियत है कि आपको किसी अन्य स्ट्रीट फूड की तरह काफी सारे स्वादों की वैरायटी में मिलती हैं। लोग अक्सर पानी पुरी नार्मल मसाले वाले पानी या खट्टे-मीठे पानी के साथ, या इसे मीठे दही चटनी के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दही चीज़ पानी पुरी खाइए। अगर आप भी पानी पुरी के साथ चीज के शौकीन है तो देर मत कीजिए चांदपोल ब्रिज स्थित असावरा चाट सेंटर पर आपको चीज की कई वैरायटी मौजूद मिलेगी। वहीं यहां कि स्पेशल दही चीज पानी पुरी जिसमें आपको फ्रूट और दही चटनी के साथ मूंगफली के कूटे हुए दाने का जायका मिलेगा।  दही चीज पानी पुरी के साथ यहां चीज भेल, चीज दही पुरी, सेव पुरी स्पेशल वेरायटी, फ्रूट भेल, फ्रूट दही पुरी भी आपको यहां खाने को मिलेगी।

Banner

खाने के शौकीन का दावा है कि आसावरा चाट सेंटर की विशेष चीज दही पानी पुरी में विशेष मसालों के साथ फ्रुट का भी जायका मिलता हैं। जो लोगों अपनी ओर आकर्षित करता हैं। इस चाट सेंटर को संचालित करने वाले नारायण लाल नाई का कहना है कि यह पानी पुरी नाम से ही मशहूर हैं। अक्सर जो लोग चीज के शौकीन होते है खासतौर पर उनको यह सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। यह जगह हमेशा पर्यटकों से भरी रहती हैं। न ही सिर्फ देसी पर्यटक बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस दही चीज पानी पुरी को बेहद पसंद करते हैं।

नारायण लाल बताते है कि 12 सालों से उनकी यह दुकान संचालित हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग चीज को पसंद करते है इसी को देखते हुए सोचा कि कुछ नया किया जाए और दही चीज पानी पुरी का आइडिया सोचा। फिर देर किस बात की थी। इस आइडिया में मेरे बेटे जय और पत्नी ने पुरा सहयोग किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह गुजरात में यह काम करते थे। उदयपुर में केवल एक मात्र दुकान संचालित है जहां दही चीज पानी पुरी मिलती हैं।

 

इस दही चीज पानी पुरी में चीज के साथ तरह-तरह के फ्रूर्ट्रस, मसाले, दही, चीज, मूंगफली, प्याज, चटनी धनिया और उनके द्वारा निर्मित किया गया मसाला इस चीज दही पानी पुरी में मिलाया जाता हैं। यह दुकान केवल 4 से 5 घंटे तक ही खुली रहती हैं। जिसका समय 4 से 8 बजे तक रहता है। मौसम में बदलाव देखकर समय को बढ़ाया भी जाता हैं। वह बताते है कि उनके यहा कि स्पेशल वैरायटी में चीज दही पानी पुरी है लेकिन और भी चीज की वैरायटी मौजूद हैं। जैसे चीज भेल, चीज दही पुरी, सेव पुरी स्पेशल वेरायटी, फ्रूट भेल, फ्रूट दही पुरी।

 

 

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.