Udaipur Patrika

UDAIPUR PATRIKA

Breaking News
{"ticker_effect":"slide-h","autoplay":"true","speed":3000,"font_style":"normal"}

करीब 20 लाख पावणें आए लेकसिटी, झीलों के साथ यहां प्राकृतिक सौन्दर्य और एतिहासिक धरोहरों का किया भ्रमण

उदयपुर। झीलों के शहर उदयपुर ने इस बार पर्यटन का नया रिकॉर्ड बना दिया। वर्ष 2023 टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए खुशियों भरा। इस बार देशी पर्यटकों के ​साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या भी अच्छी खासी रही। वर्ष 2023 में कुल 19 लाख 90 हजार 689 पर्यटक उदयपुर पहुंचे। इसमें 2 लाख 45 हजार 92 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। वर्ष के अंतिम माह दिसम्बर में सबसे ज्यादा पर्यटकों की आवाजाही रही। दिसम्बर माह में छुट्टिया बीताने के साथ ही पर्यटकों ने नए वर्ष के जश्न के लिए भी लेकसिटी को चुना। दिसम्बर माह में 2 लाख 27 हजार 100 देशी पर्यटकोंं ने लेकसिटी का रूख किया तो 17 हजार नौ सौ 92 विदेशी पर्यटक उदयपुर घुमने आए।

Banner

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2023 उदयपुर की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए शुभ रहा हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष के प्रतिमाह में पर्यटकों ने घुमने के लिए लेकसिटी को चुना लेकिन दिसम्बर माह में पर्यटकों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तो​ड दिए। उन्होंने बताया वर्ष 2023 में टूरिज्म इंडस्ट्री पर्यटकों की आवभगत के लिए पूर्ण रूप से तैयार थी, इसी वजह से पर्यटकों को यहां पर सभी सुविधाएं मिल पाई। सक्सेना ने यह भी कहां कि लेकसिटी में दिनों दिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए अच्छी बात हैं।

पर्यटकों ने पंसद किया, एतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौन्दर्य को

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि इस बार यहां पर आए सभी पर्यटकों ने एतिहासिक जगहों पर घुमने के ​साथ—साथ प्राकृतिक सौंदर्यता का भरपूर लाभ लिया हैं। पर्यटकों ने शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों का भी रूख किया। इसके अलावा बाइकर्स ग्रुप की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होने से इस तरह के ग्रुप आगे भी लेकसिटी का रूख करेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से नए—नए प्रोजेक्ट को लाने का टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा और आने वाले समय में यहां पर पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में झील उत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं यहां पर आने वाले पर्यटकों को और अधिक उपलब्ध करवानी होगी ताकि यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकें।

2023 में पर्यटकों की संख्या में हुआ भारी इजाफा

शिखा सक्सेना ने बताया​ कि वर्ष 2022 में 15 लाख से अधिक पर्यटक उदयपुर पहुंचे थे। इसमें देशी पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं लेकिन वर्ष 2023 में यह आंकडा करीब 20 लाख के पास जा पहुंचा हैं। वर्ष 2023 में सवा लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने लेकसिटी का रूख किया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में ओर भी इजाफा हो सकता हैं।

Stay Connected

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts
Don't Miss New Updates From Us
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.
DON'T MISS NEW UPDATES FROM US
By subscribing to our WhatsApp updates, you'll be the first to know about important events and breaking news.