उदयपुर। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले प्रकाश चन्द्र मेनारिया का मंगलवार को उनके पैतृक गांव रोहिडा में अंतिम संस्कार हुआ। पांच दिन बाद प्रकाश चन्द्र मेनारिया का शव उनके परिजनों को मिल पाया। सोमवार देर रात 11 बजे उनके परिजन शव लेकर उदयपुर पहुंचे। इसके बाद वे गांव गए और मंगलवार सुबह प्रकाश चन्द्र मेनारिया का अंतिम संस्कार हो सका।
जानकारी के अनुसार प्रकाश चन्द्र मेनारिया के डीएनए की प्रक्रिया के लिए उनका परिवार घटना के बाद अहमदाबाद पहुंच गया लेकिन वहां पर औपचारिकाताएं पूरी करने में समय लग गया। इसके चलते प्रकाश चन्द्र मेनारिया का शव पांच दिन परिजनों को मिल सका। बता दे कि विमान हादसे में अभी भी ऐसे कई शव पड़े है जिनका डीएनए नहीं मिलने से उनके परिजनों को शव सुपुर्द नहीं किए गए है।

परिवारजनों को रो—रो कर हुआ बुरा हाल
प्रकाश चन्द्र मेनारिया का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव रोहिडा पहुंचा तो उनके परिजनों को रो—रो कर बुरा हाल हो गया। प्रकाश चन्द्र मेनारिया के परिजनों की माने तो उनके लिए बीत पांच दिन पांच साल से कम नहीं थे। जब तक शव परिजनों को नहीं मिला तब तक सभी की निगाहे गांव तक पहुंचने वाली सड़क पर ही थी लेकिन अब शव मिलने के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान उनके परिजनों सहित सैकड़ो ग्रामीणों की आंखे नम थी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।